दुनिया में भारतीय रुपये की बढ़ती साख: मलेशिया भी व्यापार में करेगा स्वीकार, 35 देश पहले ही दे चुके हैं मंजूरी

दुनिया में भारतीय रुपये की बढ़ती साख: मलेशिया भी व्यापार में करेगा स्वीकार, 35 देश पहले ही दे चुके हैं मंजूरी

भारत और मलेशिया के बीच हमेशा से ही घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहा है। दोनों ही देशों के बीच समय-समय पर उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन भी होता है। ये दोनों ही राष्ट्र आसियान समूह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

व्यापार के मामले में भी दोनों देशों के बीच काफी अच्छा संबंध रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय से भारत मलेशिया के बीच व्यापार को लेकर एक अहम जानकारी दी है। यह जानकारी दोनों देशों के होने वाले व्यापार के मुद्रा से जुड़ा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि दोनों देशों के बीच होने वाला व्यापार अब अन्य मुद्राओं के अलावा रुपये में हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website