होटल में 6 लोगों के शव मिले

होटल में 6 लोगों के शव मिले

बैंकॉक : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक होटल में 6 लोगों के शव मिले हैं। ये सभी वियतनाम के नागरिक हैं, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल है। इनमें से 2 लोगों के पास अमेरिका की दोहरी नागरिकता भी है। ये घटना सेंट्रल बैंकॉक के एक लग्जरी होटल हयात में हुई। स्थानीय मीडिया होटल के अंदर गोली चलने के दावे कर रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। उन्हें गोलीबारी का कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सभी 6 लोगों को जहर देकर मारने के एंगल पर जांच कर रही है। बैंकॉक के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन सभी 6 लोगों ने 24 घंटे बाद भी होटल से चेक-आउट नहीं किया था। इसके बाद होटल स्टाफ ने जाकर देखा तो सभी लोग पांचवें फ्लोर पर मृत पाए गए। मृतकों के शरीर पर किसी भी तरह की हिंसा के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक ये चोरी का मामला भी नजर नहीं आ रहा है। पुलिस को मृतकों के कमरे के अंदर एक कप में सफेद पाउडर के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि ये जहर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website