बीजिंग, | 18 जुलाई को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने अलामीन में चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। सिसी ने कहा कि मिस्र चीन को सच्चा मित्र और विश्वसनीय भागीदार मानता है और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग विकसित करेगा और राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर मिस्र व चीन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
मिस्र एक चीन के सिद्धांत का पालन करता है, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए चीन के प्रयासों का ²ढ़ता से समर्थन करता है और आतंकवाद और धार्मिक उग्रवाद के खिलाफ चीन की लड़ाई का समर्थन करता है। इसके अलावा, मिस्र ने मिस्र को वैक्सीन सहायता के लिए चीन को धन्यवाद दिया और चीन की मदद से मिस्र ने टीकों का स्थानीय उत्पादन हासिल किया। मिस्र को चीन के साथ महामारी रोधी सहयोग मजबूत करना जारी रखने की उम्मीद है।
वांग यी ने कहा कि चीन और मिस्र अच्छे दोस्त हैं जो एक दूसरे पर निर्भर हैं और दोनों पक्षों की दोस्ती अटूट है। चीन ने इस बात की सराहना की कि मिस्र हमेशा चीन के मूल हितों और प्रमुख मुद्दों पर चीन का समर्थन करता है। चीन अपनी वस्तुगत स्थिति के अनुकूल विकास पथ का पता लगाने को आगे बढ़ाने और स्वतंत्र नीति का पालन करने के लिए मिस्र का भी ²ढ़ता से समर्थन करता है। इसके अलावा, वांग यी ने कहा कि मिस्र को महामारी से पूरी तरह जीतने में मदद करने के लिए चीन मिस्र को टीके और महामारी रोधी सामग्री प्रदान करना जारी रखेगा। चीन अंतरराष्ट्रीय मामलों में मिस्र के साथ समन्वय और सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद को बनाए रखने और अभ्यास करने और एकतरफावाद और दादागिरी का विरोध करने का इच्छुक है। ताकि वैश्विक शासन सही दिशा में बढ़ सके।