| भारत ने श्रीलंका को 500 में से 75 बसें सौंपी हैं। इन बसों से श्रीलंका में सफर करने वाले लोगों को कुछ असानी होगी, क्योंकि देश में बसें खचाखच यात्रियों से भरकर चल रही हैं। वर्तमान में श्रीलंका ईंधन और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने देश की सार्वजनिक परिवहन सिस्टम में शामिल होने वाली बसों का बेड़ा औपचारिक रूप से सौंप दिया।
कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने रविावर को ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीलंका में गतिशीलता और पहुंच का समर्थन करने के लिए उच्चायुक्त ने परिवहन बोर्ड द्वारा उपयोग के लिए मंत्री को 75 बसें सौंपी हैं। सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय सहायता के माध्यम से 500 बसों की आपूर्ति की जा रही है।
4 फरवरी 2023 को द्वीप राष्ट्र के 75वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्न्ति करने के लिए अशोक लेलैंड द्वारा निर्मित 75 नई बसें श्रीलंका को दी गईं। अन्य 425 बसें 2023 में राज्य द्वारा संचालित श्रीलंका परिवहन बोर्ड (एसएलटीबी) में शामिल की जाएंगी।