जापान में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 463 लोगों की कोरोना से मौत

जापान में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 463 लोगों की कोरोना से मौत

 जापान कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में प्रतिदिन कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जापान में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 463 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, देश में शुक्रवार से कोरोना वायरस के 238,654 नये केस दर्ज किए गए। जबिक अकेले टोक्यो में 19,630 नए मामले दर्ज किए। टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार से बढ़कर 55 हो गई। जबिक पूरे देश में गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या 668 है। जापान ने शुक्रवार को 456 कोविड से संबंधित मौतों की सूचना दी थी, क्योंकि देश में केवल एक महीने के अंतराल में हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website