चीन में 3.50 करोड़ युवा कुंवारे

  • विदेशों से दुल्हन लाने की तैयारियां
    बीजिंग । चीन में इस समय लगभग 3. 50 करोड़ युवाओं को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है। चीन में 118 लड़कों के बीच में मात्र 100 लड़कियां हैं। शादी के लिए लड़कियों की मांग बढ़ गई है। चीन में महंगाई, आवास और नौकरी में मां को प्राथमिकता नहीं होने के कारण चीन की लड़कियां शादी करके मां नहीं बनना चाहती हैं। जिसके कारण करोड़ों युवा बिना शादी के अपना काम चला रहे हैं।
    बिजनेस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डिंग चांगफा की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें उन्होंने विदेशों से चीनी युवाओं की शादी करने का प्रस्ताव रखा है। चीन का लैंगिक अनुपात लगातार खराब होता चला जा रहा है। 2010 की स्थिति में चीन में 118 लड़कों पर मात्र 100 लड़कियां थी। रूस में भी इसी तरह की असमानता पुरुषों और महिलाओं के बीच है। रूस में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। चीन में अब इस बात पर विचार हो रहा है, रूस कंबोडिया वियतनाम और पाकिस्तान जैसे देशों की लड़कियों से चीनी युवाओं की शादी कराई जाए।
    चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी
    इंस्टीट्यूट फॉर चीन और स्टडीज की एक रिपोर्ट सामने आई है। उसके अनुसार चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में शादी को लेकर युवाओं को सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। चीन के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से विवाह के प्रस्ताव मिल रहे हैं। चीन की सरकार से मांग की जा रही है। चीन के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शादी करने की अनुमति दी जाए। चीन में कुछ इस तरह की एजेंसी हैं। जो मैच मेर्क्स के तौर पर चीनी युवाओं की शादी रूस की लड़कियों से करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
    चीन और रूस के बेहतर रिश्ते
    वर्तमान में रूस और चीन के बीच बेहतर रिश्ते हैं। शादी जैसे मामलों में अब रूस और चीन के बीच सहयोग बढ़ सकता है। रूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website