बीजिंग, | चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बहुदलीय सहयोग और राजनीतिक परामर्श की प्रणाली लागू की जाती है, जो एक नए प्रकार की राजनीतिक दल प्रणाली मानी जाती है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अलावा चीन में और आठ लोकतांत्रिक दल भी हैं, जिनमें चीनी कुओमिन्तांग रिवोल्यूशनरी कमेटी, द चाइना डेमोक्रेटिक लीग, चाइना डेमोक्रेटिक नेशनल कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन और चाइना डेमोक्रेसी प्रमोशन एसोसिएशन आदि तथा निर्दलीय व्यक्ति शामिल हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरे लोकतांत्रिक दलों ने ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बहुदलीय सहयोग’ का एक राजनीतिक पैटर्न बनाया है। लोकतंत्र विश्व राजनीति की मूल प्रवृत्ति है। सभी देशों को अपनी राष्ट्रीय स्थितियों के अनुकूल राजनीतिक प्रणालियों पर आधारित लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना चाहिए। चीन की नई राजनीतिक दल प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि आम लोगों के सभी वर्गों के प्रतिनिधि राजनीति मामलों और सत्ता में भाग ले सकते हैं। यह एक राजनीतिक प्रणाली है जो पूरी तरह से लोकतंत्र को प्रदर्शित करती है। सन 1921 में अपनी स्थापना से अभी तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीनी लोगों के कल्याण को अपने मिशन के रूप में लिया है। इसने एक व्यापक संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए मार्क्सवाद के मूल सिद्धांतों को चीन की विशिष्ट वास्तविकता के साथ जोड़ा है और शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीनी जनता का नेतृत्व कर नई लोकतांत्रिक क्रांति को पूरा किया और चीन लोक गणराज्य की स्थापना की, दशकों के संघर्ष से देश का कायाकल्प किया, और पुराने चीन को एक समृद्ध समाजवादी शक्तिशाली देश में बदल दिया। इस प्रक्रिया में दूसरे लोकतांत्रिक दलों ने देशभक्ति के झंडे तले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पास एकजुट होकर राष्ट्रीय कायाकल्प के महान लक्ष्य में संयुक्त रूप से योगदान दिया। इन लोकतांत्रिक दलों में कुछ तो बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, कुछ विदेशों से लौटे चीनी प्रवासियों या ताइवानी व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो देशभक्ति के आंदोलनों में लगे हुए हैं, और कुछ ऐसे प्रसिद्ध डेमोक्रेट भी हैं जो निर्दलीय हैं।
चीन में, सभी लोकतांत्रिक दल राजनीतिक परामर्श के माध्यम से राजनीति में भाग लेते हैं। अप्रैल 1948 में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीतिक परामर्श सभा बुलाने और एक लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी लोकतांत्रिक दलों, निर्दलीय व्यक्तियों और समाज के सभी क्षेत्रों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। देश की जन प्रतिनिधि सभा के चुनाव के बाद, पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और सरकार को सिफारिशें प्रदान करते हैं, और चीन की नई राजनीतिक पार्टी प्रणाली इस प्रकार स्थापित हुई। दीर्घकालीक कार्यों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और लोकतांत्रिक दलों ने एक साथ काम किया है, और पूर्ण सहयोग, एकता और सद्भाव की विशेषता वाले नए प्रकार के पार्टी संबंध बनाए हैं। चीन में लोकतांत्रिक पार्टियां विपक्षी दल नहीं हैं, बल्कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में देश के शासन में भाग लेने वाली पार्टियां हैं। राजनीति में लोकतांत्रिक दलों की भागीदारी में राज्य सत्ता में भागीदारी, महत्वपूर्ण नीतियों और नेतृत्व चयन की बातचीत में भागीदारी, राज्य मामलों के प्रबंधन में भागीदारी, राष्ट्रीय नीतियों, कानूनों और विनियमों के निर्माण और कार्यान्वयन में भागीदारी आदि शामिल है। लोकतांत्रिक दलों की राजनीतिक भागीदारी के अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित हैं।
चीन की नई राजनीतिक दल प्रणाली प्रतिनिधित्व की व्यापकता का एहसास कर सकती है, जो भी व्यापक जनता के मौलिक हितों को महसूस कर सकती है। एक बड़ी आबादी वाले देश के रूप में, चीन में भिन्न भिन्न वर्ग और सामाजिक समूह मौजूद हैं, और उनके अलग अलग विशिष्ट हित भी मौजूद हैं। चीन की नई राजनीतिक दल प्रणाली बहुसंख्यकों की इच्छाओं का सम्मान करती है और अल्पसंख्यकों की उचित आवश्यकताओं को भी पूरा करती है, जो विभिन्न वर्गों और समूहों के हितों का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकती है। इसी राजनीतिक दल प्रणाली के तले टकराव के बजाये सहयोग और बातचीत की जाती है, जिससे राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष के कारण राजनीतिक सत्ता में लगातार बदलाव से बच सकता है।
चीन की राजनीतिक दल परामर्श प्रणाली सभी लोकतांत्रिक दलों के राष्ट्रीय राजनीति में भाग लेने के अधिकारों को सुनिश्चित करती है। उधर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, पार्टी की केंद्रीय समिति ने 170 से अधिक राजनीतिक दल परामर्श बैठकें बुलाई हैं, ताकि राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास की दीर्घकालिक योजनाएं तथा राष्ट्रीय नेताओं के चयन पर सिफारिशें और सुझाव सुन सकें। विभिन्न लोकतांत्रिक दलों ने गहन जांच करके 730 से अधिक लिखित राय और सुझाव सामने रखे, जिनमें से कई प्रमुख राष्ट्रीय निर्णयों में बदल गए। 2018 में 13वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की पहली बैठक के बाद से, विभिन्न लोकतांत्रिक दलों के 152,000 से अधिक सदस्यों को सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधि सभा के सदस्य निर्वाचित किये गये हैं। जिनमें राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के छह उपाध्यक्ष तथा स्थायी समिति के 44 सदस्य भी शामिल हैं।
चीन की नई राजनीतिक दल प्रणाली ने बहुमत की एकमत के सिद्धांत के तहत सच्चे लोकतंत्र और अल्पसंख्यक सामाजिक समूहों के वैध हितों को सुनिश्चित किया है। तथ्यों से चीन की नई पार्टी प्रणाली का फायदा साबित है। सन 1949 में जब चीन लोक गणराज्य स्थापित हुआ तब चीन दुनिया के सबसे पिछड़े देशों में से एक था। अब चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो गया है। और प्रति व्यक्ति के लिए जीडीपी दस हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीन निश्चित रूप से और बहुत सी उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।