MP : आधी रात 5 दोस्तों की स्कार्पियो फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर गिरी, सड़क पर खून की धार

MP : आधी रात 5 दोस्तों की स्कार्पियो फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर गिरी, सड़क पर खून की धार

जबलपुर. जिले में नेशनल हाईवे-30 मझौली बायपास पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया। देर रात दो बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक की स्थिति खतरे से बाहर है, तो दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
वार्ड नंबर 6 निवासी रूप सिंह ठाकुर की पोती के यहां संतान होने पर चौक का प्रोग्राम रखा गया था। इस कार्यक्रम के चलते परिजन और पड़ोसी जुटे थे। इस कार्यक्रम के बाद रूप सिंह ठाकुर का मझला बेटा शेखर (30), इसी वार्ड का दोस्त अखिलेश ठाकुर (18), लटूआ लखनपुर का सनी पटेल (21), ब्राह्मण पुरा वार्ड नंबर आठ का सोनू गुप्ता (28) व महावीर चौक वार्ड नंबर छह का रिंकू माली (25) के साथ देर रात करीब 12.30 बजे वाहन एमपी 20 सीई 8176 से मनसकरा ढाबे पर चाय पीने गए थे। वहां से रात दो बजे के आसपास घर लौट रहे थे।

फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुआ वाहन
मझौली बायपास NH-30 फ्लाईओवर के पास पहुंचे थे कि तभी वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन शेखर चला रहा था। वाहन फ्लाईओवर की 25 फीट की रेलिंग तोड़ते हुए 35 फीट नीचे गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तीनों युवकों के सिर का हिस्सा सड़क पर जा गिरा। शेखर, अखिलेश व सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू उर्फ भूरा माली का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसके सिर व चेहरे में भी चोटें आई हैं। उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया है। सोनू गुप्ता को हल्की चोटें आई थीं। उसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website