IRS अफसर महिला से पुरुष बना:सिविल सर्विस इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

IRS अफसर महिला से पुरुष बना:सिविल सर्विस इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

हैदराबाद: हैदराबाद में तैनात भारतीय रेवन्यू सर्विस (IRS) की एक महिला अधिकारी महिला से पुरुष बन गए हैं। दरअसल, 35 साल के अधिकारी ने अपना जेंडर चेंज करवाया है। इसके बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम एम अनुसूया (पुराना नाम) से अनुकाथिर सूर्या एम (नया नाम) रख लिया है।

उन्होंने ऑफिशियल रिकॉर्ड में अपना नाम-जेंडर बदलने के लिए वित्त मंत्रालय को लिखा। मंत्रालय ने 9 जुलाई को इसकी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही अब से सभी सरकारी कागजातों में भी उनका नाम अनुकाथिर सूर्या एम के तौर पर जाना जाएगा। सिविल सर्विस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website