हिमाचल में आज 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। थोड़ी देर में राजभवन में यह कार्यक्रम होगा। इससे पहले मंत्री बनने से चूके 6 विधायकों को CM सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।
इसके बाद CM सुक्खू राजभवन के लिए रवाना हो गए। पहले चरण में 7 से 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।