वीन पटनायक ने बनाई शेडो कैबिनेट, विभागों की गतिविधियों पर रखेगी नजर

वीन पटनायक ने बनाई शेडो कैबिनेट, विभागों की गतिविधियों पर रखेगी नजर

भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने अपने 50 विधायकों को शेडो कैबिनेट बनाकर विभिन्न विभाग सौंपे हैं। ये विधायक इन विभागों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेंगे और राज्य विधानसभा में विभागों से संबंधित मुद्दे उठाएंगे। बीजू जनता दल का कहना है कि इस काम का लक्ष्य विधानसभा में भाजपा सरकार को मजबूत जवाब देना है। यह अपने आप में एक अच्छी शुरूआत कही जा सकती है। पीएम मोदी खुद कई बार विपक्ष को सकारात्मक होने और सकारात्मक सुझाव देने का संसद में आह्वान कर चुके हैं।
राज्य में 24 साल तक शासन करने वाली बीजू जनता दल (बीजद) हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा के हाथों सत्ता खो बैठी थी। बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 51 सीट जीती थी। वह ओडिशा में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई। इसके बाद कयास लग रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रिटायर हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने ओडिशा विधानसभा में नेता विपक्ष का दायित्व स्वीकार कर लिया। आम तौर पर इतने साल मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले नेता विपक्ष के नेता का पद नहीं स्वीकार करते लेकिन नवीन पटनायक ने ऐसा कर एक नई मिसाल कायम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website