मुंबई। किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कंगना बहन रंगोली के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। जहां से दोनों बहनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बता दें कंगना और उनकी बहन रंगोली अपने खिलाफ दर्ज एक राजद्रोह मामले में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट, जिसने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। कोर्ट ने 8 जनवरी तक कंगना को गिरफ्तार करने या परेशान करने पर रोक लगा दी थी और कहा था कि वो खुद 8 जनवरी को पुलिस के सामने पेश हों।

क्या है मामला
बता दें बीते दिनों कंगना और रंगोली को सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में मुंबई की एक कोर्ट ने कंगना के खिलाफ बांद्रा पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। जिसके खिलाफ कंगना भी हाईकोर्ट पहुंची थी। कंगना के वकील ने कोर्ट में कहा था कि वो और उनकी बहन रंगोली दोनों 8 जनवरी पुलिस स्टेशन पहुंच जाएंगी।
इस केस में 11 जनवरी को कोर्ट फिर से सुनवाई करेगी। आज मुंबई पुलिस कंगना का बयान कोर्ट में पेश करेगी।