मप्र में दीवाली की धूूम: खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

मप्र में दीवाली की धूूम: खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपोत्सव पर्व की धूम है, धनतेरस के पर्व पर खरीदारी का दौर जारी है, यही कारण है कि बाजारों में भीड़ है। शुक्रवार को भी बाजारों में खासी चहल पहल है। राज्य में गुरुवार को बाजारों में देर रात तक भीड़-भाड़ रही और खरीददारी का दौर चला। कोरोना संक्रमण के बीच आई इस पहली दीवाली को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं है। यही कारण रहा कि राजधानी के मुख्य बाजारों न्यूमार्केट से लेकर मारवाड़ी बाजार और अन्य बाजारों में लोगों ने अपनी पसंद की सामग्री की खरीदारी की। गुरुवार को धनतेरस बनाई गई, कई लोग शुक्रवार को भी धनतेरस मना रहे हैं। शुक्रवार को रुपचौदस भी मनाई जा रही है इसे छोटी दीवाली भी कहा जाता है।

कोरोना से बचने के तमाम इंतजाम दुकानों में किए गए है। सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। उसके बाद भी लोगों की बाजारों में गुरुवार को भीड़-भाड़ रही तो शुक्रवार को बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ने लगी। कपड़ों से लेकर बर्तन और ज्वेलर्स की दुकानों में भीड़ है तो दूसरी ओर मिट्टी के दिए और मूर्तियां खरीदने का क्रम जारी है। इसके साथ ही वाहनों के शो रुम पर भी खरीददारों की बड़ी संख्या में मौजूदगी है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में धनतेरस की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और वैभव की कामना की।

मुख्यमंत्री चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा अपनी धर्मपत्नी डॉ. स्तुति के साथ गुरुवार की रात को राजधानी के न्यू मार्केट पहुंचे और धनतेरस की खरीददारी की। मुख्यमंत्री चौहान अपनी धर्मपत्नी के साथ न्यूमार्केट पहुंचे और धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदा। साथ ही बर्तन भी खरीदे। न्यू मार्केट में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा भी अपनी धर्मपत्नी के साथ न्यूमार्केट धनतेरस की खरीददारी खरीदने करने पहुंचे। दोनों नेताओं के परिवारों के सदस्यों की बाजार में ही मुलाकात हो गई।

इंदौर के सर्राफा बाजार में भीड़ के चलते आवागमन भी आसान नहीं है। यहां गुरुवार को भी लोगों ने खरीददारी की, वहीं शुक्रवार को भी यही दौर जारी है। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित अन्य स्थानों पर भी लोग खरीददारी में व्यस्त हैं। एक तरफ जहां बड़े शो-रूम में भीड़ है, खरीददारी का क्रम जारी है तो दूसरी ओर सड़क किनारे मिट्टी के दिए और मूर्तियां बेचने वालों से भी खरीददारी में लोग लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website