कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला को 6 महीने की सजा

कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला को 6 महीने की सजा

कर्नाटक की करवार कोर्ट ने वीजा उल्लंघन के आरोप में एक पाकिस्तानी महिला और उसके इंडियन पति को सजा सुनाई है। करवार डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट ने नसीरा परवीन को छह महीने कैद की सजा सुनाई है, जबकि उनके पति मोहम्मद इलियास को एक महीने जेल में काटना होगा। इतना ही नहीं दोनों को 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

​​​​​रिपोर्ट्स के मुताबिक भटकल की मौलाना रोड पर रहने वाले इलियास के खिलाफ 17 जून 2014 को भटकल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप थे कि वह करवार के FRO को बताए बिना नसीरा को उसका वीजा बढ़ाने के लिए दिल्ली ले गया था। भटकल सिटी थाने में वीजा नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website