इज्तिमा में देशभर से 10 लाख लोग जुटेंगे

इज्तिमा में देशभर से 10 लाख लोग जुटेंगे

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का ईंटखेड़ी मिनी शहर की तरह तैयार हो रहा है। यहां 18 से 21 नवंबर तक देशभर से करीब 10 लाख लोग जुटेंगे। इज्तिमे के लिए ईंटखेड़ी के घासीपुरा में पिछले 2 महीने से मिनी शहर बसाया जा रहा है। ये 73वां इज्तिमा है। 300 एकड़ से ज्यादा एरिया में बड़े पंडाल बनाए गए हैं। इनमें रहने के इंतजाम किए गए हैं। 17 किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है। जमातों के लिए साढ़े चार हजार टॉयलेट बनाए गए हैं।

यहां देशभर से जमातें आएंगी। इन्हें सिर्फ वेज खाना मिलेगा। 50 रुपए में खाना, तो 20 रुपए में नाश्ता मिलेगा। प्लास्टिक के डिस्पोजल पूरी तरह से बैन रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website