आप विधायकों पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप, पार्टी नेता का आरोप- 90 लाख में डील हुई

आप विधायकों पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप, पार्टी नेता का आरोप- 90 लाख में डील हुई

दिल्ली में MCD चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक पर पैसे लेकर टिकट दिलाने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक आप कार्यकर्ता शोभा खारी और उनके पति गोपाल खारी ने आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इस केस में एंटी करप्शन ब्रांच ने मॉडल टाउन से आप विधायक त्रिपाठी, उनके साले ओम सिंह, PA और साथी प्रिंस रघुवंशी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इधर भाजपा ने विधायकों के रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद इसे केजरीवाल का लूट मॉडल कहा है। जानकारी के मुताबिक शोभा खारी ने दिल्ली में कमला नगर के वार्ड 69 से पार्षद का टिकट मांगा था। विधायक त्रिपाठी और उसके साथियों ने इसके बदले में 90 लाख रुपए मांगे थे। डील 9 नवंबर को हुई। इसके मुताबिक 55 लाख एडवांस और 35 लाख रूपए लिस्ट में नाम आने के बाद देना था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभा ने बताया कि उसने 55 लाख दे दिए हैं। 12 नवंबर को जारी लिस्ट में जब नाम नहीं आया तो विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने शोभा को पैसे वापस करने की बात कही। इसके बाद विधायक के साथी उसे पैसा लौटाने गए। तभी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website