(बनासकांठा) बनासकांठाउत्तर गुजरात के अंबाजी में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है| गत सोमवार को यह घटना उस समय हुई जब लड़की अपने ताऊ के घर जा रही थी| उसी वक्त मोटर साइकिल पर आए परिचित व्यक्ति लड़की को निर्जन स्थल पर ले गया| जहां 6 जितने शख्सों ने लड़की के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया| पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है| गैंगरेप की घटना को लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं| हांलाकि अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है| जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिले के अंबाजी के निकट गांव में रहनेवाली 15 वर्षीय किशोरी गत सोमवार शाम 4 बजे गब्बर के निकट रहनेवाले अपने ताऊ के घर जाने को अपने घर से निकली थी| किशोरी जब गब्बर सर्कल के निकट खड़ी थी तब दांता तहसील के घोडा टांकणी ने रहनेवाला परिचित शख्स उसके पास पहुंच गया| बाइक पर आए शख्स के पीछे दो अन्य शख्स भी सवार थे| जिसके बाद किशोरी को मोटर साइकिल पर बिठाकर उसे सूनसान जगह ले गए| जहां 6 शख्सों ने किशोरी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया और उसे अर्धमूर्छित अवस्था में घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए| फिलहाल अंबाजी पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|