मुंबई, | अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘छपाक’ में काम कर चुके अभिनेता विक्रांत मैस्सी का कहना है कि अपने देश में दीपिका की तरह फीमेल सुपरस्टार बनना आसान नहीं है। विक्रांत कहते हैं, “हमारे देश में दीपिका जैसा बनना काफी कठिन है। किसी महिला का मुखर होना मुश्किल है। वह देश की सबसे बड़ी स्टार और आइकॉन हैं। अगर उन्हें निशाना बनाया जा सकता है, फिर किसी को भी बनाया जा सकता है।”
सीएए के विरोध में एकजुटता दिखाने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पहुंचने पर दीपिका विवादों के घेरे में आ गई थीं। उस वक्त उनकी फिल्म ‘छपाक’ रिलीज होने वाली थी, जिसके खिलाफ सोशल मीडिया पर खूब लिखा गया।