भारत में कोरोना का खतरा काफी कम हो गया है। इसका अंदाजा ताजा आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में केवल 547 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यह 8 अप्रैल 2020 से अब तक की सबसे कम संख्या है। बता दें कि 8 अप्रैल 2020 को 540 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2020 के बाद से पहली बार एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से नीचे गई है। फिलहाल देश में 9 हजार 468 सक्रिय मामले हैं। यह संख्या कुल मामलों की केवल 0.02% है। रिकवरी रेट पर गौर करें तो यह 98.79% तक पहुंच गया है। अब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 26 हजार 924 हो गई है।