धनतेरस: जानें पूजा और खरीदारी के मुहूर्त, धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीजें

धनतेरस का पर्व इस बार 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन नये वाहनों की भी जमकर खरीदारी होती है। लोग इस अवसर पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदते हैं, क्योंकि इस दिन की गई खरीदारी से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त-
पहला मुहूर्त:
तारीख: 29 अक्टूबर
समय: सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक

दूसरा मुहूर्त:
समय: दोपहर 11:42 बजे से 12:27 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त:
समय: शाम 5:38 बजे से 6:04 बजे तक
धनतेरस पर खरीदने योग्य चीजें:

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति:
इस दिन लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीद सकते हैं और दिवाली के दिन इनकी पूजा कर सकते हैं।

सोना और चांदी:
धनतेरस के दिन सोना, चांदी और झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

धातु के बर्तन:
विशेष तौर पर चांदी और पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ होता है। ये भगवान धन्वंतरि के मुख्य धातु माने जाते हैं।
पानी भरने वाला बर्तन:
भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर उत्पन्न हुए थे, इसलिए इस दिन पानी भरने वाला बर्तन भी खरीद सकते हैं।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त:
समय: 29 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 6:32 बजे तक।

धनतेरस 2024 गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त:
तारीख: 30 अक्टूबर
समय: सुबह 6:32 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक।
धनतेरस पर की गई खरीदारी से न केवल धन का आगमन होता है, बल्कि इससे समृद्धि और खुशहाली भी बढ़ती है। इस दिन की खरीदारी का महत्व समझते हुए इसे अवश्य मनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website