UP उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, 1 बजे तक 31% वोटिंग

UP उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, 1 बजे तक 31% वोटिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। कोरोना काल में प्रत्याशियों और उनके दलों के लिये मतदान कराना बड़ी चुनौती होगी। इस उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा। निर्वाचन आयोग ने सकुशल चुनाव संपन्‍न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। जिन सातों सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 6 सीटें पहले सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास थीं और एक सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के पास रही हैं।

विकास की मांग को लेकर टूण्डला सीट पर मतदान का बहिष्कार
टूंडला के उपचुनावों में कई गांव के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर उनके साथ हर बात बार छल होता है।

मल्हनी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिहं ने डाला वोट
मल्हनी विधान सभा के अपने गांव बन्सफा के नकटाबीर मतदान केंद्र पर पत्नी श्रीकला धनंजय के साथ अपना वोट डालने पहुँचे निर्दल प्रत्याशी व पूर्व सांसद धनंजय सिंह। प्रमुख प्रत्याशियों में एक मात्र धनन्जय सिंह मतदाता हैं।

बूथ संख्या 160, 158, 161 पर EVM खराब
कानपुर: एएनआई के अनुसार- घाटमपुर की बूथ संख्या 160, 158, 161 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) खराब होने की वजह से अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है. उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है.

इन 7 सीटों पर हो रहा उपचुनाव
अमरोहा के नौगंवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टुंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें छह सीट भारतीय जनता पार्टी और एक सीट समाजवादी पार्टी के पास थी। पहली बार विधानसभा उपचुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील मतदाताओं से की है। हालांकि मायावती ने उपचुनाव में प्रचार नहीं किया है।

इतने मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
मतदान सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। हर बूथ पर अधिकतम एक हजार वोटर ही मतदान कर सकेंगे। इस वजह से हर मतदान केंद्र पर सहायक पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। 7 विधानसभा सीटों पर कुल 24,27,922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 13,00684 पुरुष और 11,27108 महिला मतदाता हैं। साथ ही 130 थर्ड जेंडर है। 10 नवंबर को परिणाम आएंगे। पहली बार उप चुनाव में बसपा के अकेले उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website