हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को चार साल की सजा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को चार साल की सजा

आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, पूर्व CM की 4 संपत्तियां भी सीज की जाएंगी। एक दिन पहले गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।ओम प्रकाश चौटाला भी कोर्ट में पेश हुए थे। CBI और चौटाला के पक्ष के वकील अपनी दलीलें रखी थी। चौटाला की तरफ से उनके वकील ने उनकी उम्र, सेहत और दिव्यांगता का ध्यान रखते हुए कम से कम सजा दिए जाने की मांग की थी तो CBI के वकील ने इस पर कहा कि आम लोगों में उचित संदेश देने के लिए अधिकतम सजा जरूरी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website