श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को मर्डर वेपन और बॉडी के सिर की तलाश है। हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने बताया है कि उसने सिर को सबसे अंत में फेंका था। पुलिस बुधवार को भी आफताब को महरौली जंगल ले जाएगी। मंगलवार को भी पुलिस उसे यहां लाई थी। 43 एकड़ में फैले इस जंगल में करीब 5 घंटे तक सर्चिंग की गई थी।ा
पुलिस को आफताब के किचन से खून के निशान मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रखकर 35 टुकड़े किए थे। अब तक पुलिस को बॉडी के 13 टुकड़े मिले हैं, जो इंसान के लगते हैं। पुष्टि के लिए DNA जांच होगी।
28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा। 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में इन्हें फेंकने जाता था।