शिमला-मसूरी से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली:राजधानी में कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले

शिमला-मसूरी से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली:राजधानी में कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले

देशभर में शीतलहर जारी है। राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर पहाड़ी इलाकों से नीचे पारा चला गया। शिमला, मसूरी से भी ज्यादा ठंडा दिल्ली रहा। आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले हुईं।

इधर, देश के 10 सबसे सर्द रात वाले शहरों में मध्यप्रदेश के 4 दर्ज किए गए हैं। छतरपुर का नौगांव देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा।जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में आज बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website