राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी कर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की है। उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?
पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का यह भाषण कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस कारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी किरकिरी हो रही है।