भारत जोड़ो यात्रा यूपी से हरियाणा पहुंची

भारत जोड़ो यात्रा यूपी से हरियाणा पहुंची

भारत जोड़ो यात्रा UP में 130 किलोमीटर का सफर तय करके पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाण में प्रवेश कर गई है। बॉर्डर पर हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने UP कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी से यात्रा को रिसीव किया और फिर हरियाणा में आगे बढ़े। वहां पर ये यात्रा साढ़े 4 दिन रहेगी।

UP में भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को तीसरा और आखिरी दिन था। सुबह शामली के एलम से यात्रा शुरू हुई। जो बाद में कैराना पहुंची। यहां के ऊंचागांव में 5 घंटे तक स्टे किया। उसके बाद ऊंचागांव से दोपहर में करीब 3 बजे यात्रा फिर शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website