पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली, | पश्चिम बंगाल में बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने यहां शुक्रवार को विज्ञान भवन में इसकी घोषणा की। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 27 मार्च और 1,6,10,17,22,26 व 29 अप्रैल को होंगे।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं, जिससे यहां विधानसभा चुनाव काफी रोचक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website