देश के विकास में मप्र की महिलाओं का अमूल्य योगदान – राष्ट्रपति

देश के विकास में मप्र की महिलाओं का अमूल्य योगदान – राष्ट्रपति

भोपाल: मध्य प्रदेश के प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि देश के विकास में मध्यप्रदेश की महिलाओं का अमूल्य योगदान रहा है। वे राजधानी के मोती लाल नेहरु स्टेडियम लाल परेड मैदान में महिला स्व-सहायता समूह के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। यहां लगभग 42 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं। इन महिलाओं को सरकार के माध्यम से कृषि एवं गैर कृषि कार्यों के लिए 4157 करोड़ रुपए का बैंक ऋण दिलवाया गया है। प्रदेश में एक जिला-एक उत्पाद योजना द्वारा इनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के बनाने में महिला शक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे सभी वर्ग की बेटियां निर्भीक एवं स्वतंत्र महसूस करें और अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर सकें। महिलाओं के नेतृत्व में जहां-जहां कार्य किये जाते हैं वहां सफलता के साथ संवेदनशीलता भी देखने को मिलती है। सभी महिलाएं एक दूसरे को प्रेरित करें। एकजुट होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website