ताजमहल में नमाज पढ़ने पर 4 पर्यटक गिरफ्तार

ताजमहल में नमाज पढ़ने पर 4 पर्यटक गिरफ्तार

आगरा: ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज पढ़ने में 4 पर्यटकों को CISF ने पकड़ लिया। इनमें 3 पर्यटक हैदराबाद, जबकि एक आजमगढ़ का रहने वाला है। CISF ने चारों पर्यटकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ ताजगंज थाने में केस दर्ज किया है। गुरुवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ताजमहल मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।मामला बुधवार का है। गाइड विनय कुमार ने बताया कि चारों पर्यटकों को ताजमहल दिखाने के लिए लखनऊ से लाया था। शाम के समय जब वे ताजमहल पहुंचे तो वहां उन्होंने शाही मस्जिद में कुछ लोगों को नमाज पढ़ते हुए देखा। इसके बाद वह नमाज पढ़ने के लिए बैठ गए। फिर जैसे ही वो उठे, CISF और ASI यानी भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग के कर्मचारियों ने उन चारों को पकड़कर ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website