कोरोना: देश में बीते दिन 39061 नए मामले आए, एक्टिव केस में 5372 की गिरावट

कोरोना: देश में बीते दिन 39061 नए मामले आए, एक्टिव केस में 5372 की गिरावट

ई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन राहत देखने को मिली है। शनिवार को संक्रमण के 39,061 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस में 5,372 की गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी एक्टिव केस में 1948 की कमी आई थी। बीते 24 घंटे में 491 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, जबकि 43,928 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। रिकवरी का यह आंकड़ा 19 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। तब 45,356 लोग ठीक हुए थे।

एक कोरोना मरीज एक से ज्यादा व्यक्ति तक फैला रहा संक्रमण
चेन्नई के इंस्टीट्‌यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंस के मुताबिक देश में R वैल्यू की दर एक महीने के अंदर 0.93 से बढ़कर 1.01 फीसदी हो गई है। यानी अब कोरोना का एक मरीज एक से ज्यादा व्यक्ति तक संक्रमण फैला रहा है। सबसे ज्यादा R वैल्यू मध्यप्रदेश (1.31) और हिमाचल प्रदेश (1.3) में है। इसके अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में R वैल्यू की दर 1.01 फीसदी है। केरल में R वैल्यू 1.06 फीसदी है। यहां रोजाना 20 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

देश में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन जैनसन के इमजेंसी यूज का अप्रूवल दे दिया है। अब इसके भारतीय बाजार में जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। कंपनी ने शुक्रवार को इमरजेंसी अप्रूवल के लिए आवेदन किया था और उस दिन ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इसकी मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,061 बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43,928 बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 491 अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़ अब तक ठीक हुए: 3.10 करोड़ अब तक कुल मौतें: 4.27 लाख अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.00 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां शनिवार को 20,367 लोग संक्रमित पाए गए। 20,265 लोग ठीक हुए और 139 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 35.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,654 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां शनिवार को 6,061 लोग संक्रमित पाए गए। 9,356 लोग ठीक हुए और 128 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 71,050 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली में शनिवार को 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 22 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,066 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 565 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां शनिवार को 27 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 58 लोग ठीक हुए और 2 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,773 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 586 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में शनिवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 27 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 196 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. मध्यप्रदेश
    यहां शनिवार को 13 नए मामले सामने आए और 15 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  7. राजस्थान
    यहां शनिवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 15 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 237 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website