कल्याण सिंह से मिलीं उमा भारती, कहा- मैं सामने पहुंची तो यादों के गलियारों में पहुंच गई

कल्याण सिंह से मिलीं उमा भारती, कहा- मैं सामने पहुंची तो यादों के गलियारों में पहुंच गई

लखनऊ। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (SGPGI) में एडमिट पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं है। वह 8 दिन से वेंटीलेटर पर हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर आंदोलन में साथ रहीं उमा भारती कल्याण सिंह से मिलने के लिए PGI पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत करके उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी हासिल की।

उमा भारती बोलीं- योगी मेरे बेहतर वर्जन
उमा भारती ने पेगासस जासूसी प्रकरण को लेकर विपक्ष के सवालों पर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। कहा, इस देश से अपराधियों और आंतकियों को डर लगना चाहिए। राहुल गांधी की जासूसी खुद कांग्रेसी करा रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ ढाई वोट की पार्टी रह गई है। यूपी में सीएम योगी ने बहुत अच्छा काम किया। कई मिथकों को तोड़ा।

योगी मेरे बेहतर वर्जन हैं, मैं मुखर ज्यादा हूं। वो कम बोलते हैं, काम ज्यादा करते हैं। यूपी में औवैसी जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं, ये आधारहीन लोग हैं। राम हमारे लिए आस्था का विषय रहें हैं। राम हमारे लिए वोट बैंक नहीं हैं। विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों का दिमाग कम हो गया है।

21 जून से चल रहा इलाज
कल्याण सिंह बीते 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किए गए थे। इस बीच 4 जुलाई को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ते ही सबसे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए।

इस बीच उसी दिन उन्हें PGI में शिफ्ट किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत भाजपा संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website