आगरा। आगरा में सोमवार सुबह एक परिवार के लिए बड़ी घटना घटित हो गई। थाना फतेहाबाद के निबोहरा के गांव धरियाई में घर के सामने खुले करीब सौ फीट गहरे बोरवेल में एक चार वर्ष का मासूम गिर गया।
बताते हैं हादसा उस समय हुआ जब बच्चा खेल रहा था। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
जानकारी के अनुसार शिवा (चार वर्ष) पुत्र छोटेलाल, ग्राम धरियाई घर के बाहर सुबह खेल रहा था। इसी दौरान वह यकायक खुले बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने इस घटना में तत्परता दिखाई और एसपीआरए अशोक वेंकट के. मौके पर पहुंचे।