महिला हॉकी विश्व कप में पदक जीतने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे : गुरजीत कौर

महिला हॉकी विश्व कप में पदक जीतने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे : गुरजीत कौर

एम्स्टर्डम: डिफेंडर गुरजीत कौर ने गुरुवार को कहा कि भारतीय टीम एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग 2021/22 में शानदार प्रदर्शन के बाद आगामी महिला हॉकी विश्व कप में पोडियम फिनिश करने का लक्ष्य बना रही है। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2022 ‘हॉकी ते चर्चा’ के विशेष एपिसोड में गुरजीत ने भारतीय टीम की तैयारियों और प्रतिष्ठित आयोजन की संभावनाओं के बारे में खुलकर बात की।

एम्स्टर्डम में भारतीय कैंप के मूड के बारे में पूछे जाने पर ड्रैग-फ्लिकर ने कहा, “हां, हम यहां आकर रोमांचित हैं। यह मेरा दूसरी विश्व कप है। इसलिए, ईमानदारी से कहूं, तो मैं बेहतर करने की उम्मीद कर रही हूं। हम सभी यहां आकर खुश हैं।”

गुरजीत ने कहा, “हॉकी नीदरलैंड में एक प्रमुख खेल है। इस देश में बहुत सारे लोग हॉकी खेलते हैं। हम एक दिन मैदान में गए और कई युवा खिलाड़ियों को हॉकी खेलते हुए देखा, शायद यही कारण है कि नीदरलैंड इतने सारे विश्व स्तरीय खिलाड़ी पैदा करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website