आईपीएल खिताब पर मुंबई इंडियंस का पंच, मिला 20 करोड़ा का चेक

आईपीएल खिताब पर मुंबई इंडियंस का पंच, मिला 20 करोड़ा का चेक

दुबई। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा आईपीएल के 13वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का यह पांचवां आईपीएल खिताब है। इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। दिल्ली पहली बार फाइनल खेल रही थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 68 रन बनाए। अपनी पारी में कप्तान ने 51 गेंदों का सामना किया जिनमें से पांच पर चौके और चार पर छक्के लगाए। ईशान किशन ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।

दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस के मिला 20 करोड़ा का चेक
पांचवां खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ की भारी ईनाम राशि मिली।
दरअसल फाइनल मैच से पहले खबर थी कि टीमों के केवल आधी ईनाम राशि की दी जाएगी। खबर के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल 2020 के विजेता और उप विजेता को आईपीएल 2019 के मुकाबले 50 प्रतिशत ईनाम राशि देने का फैसला किया था। यानि कि विजेता टीम को 10 करोड़ और उप विजेता को 6 करोड़, 25 लाख की ईनाम राशि दी जानी चाहिए थे।

हालांकि दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच के बाद हुए प्रेसेंटेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 20 करोड़ यानि कि पिछले सीजन की ईनाम राशि के बराबर कीमत का चेक मिला। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी 12 करोड़, 50 लाख का चेक दिया गया।

क्वालिफायर में हारने वाली दोनों टीमों यानि कि सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8.75 लाख रुपए की ईनाम राशि मिलेगी। ऑरेंज कैप विजेता केएल राहुल और पर्पल कैप विजेता कगीसो रबाडा को को 10-10 लाख रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website