वेदांता के ‘नंद घर’ ने जीता ‘सीएसआर शाइनिंग स्टार अवार्ड’

वेदांता के ‘नंद घर’ ने जीता ‘सीएसआर शाइनिंग स्टार अवार्ड’

नई दिल्ली, | वेदांता लिमिटेड को वेदांता समूह की प्रमुख कॉपोर्रेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोजेक्ट ‘नंद घर’ के लिए बाल विकास श्रेणी के तहत “सीएसआर शाइनिंग स्टार अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 20 फरवरी को मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में प्रदान किया।

यह पुरस्कार बच्चों के समग्र विकास और मजबूत व स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिए वेदांता के प्रयासों को मान्यता देता है।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद वेदांता की निदेशक प्रिया अग्रवाल ने कहा कि मैं अपने नंद घर के लिए पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। नंद घर देश भर में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के जीवन को बदल रहे हैं। हम बाल कुपोषण को दूर करने, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और कौशल विकास के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नंद घर इस प्रयास में परिवर्तन के एजेंट होंगे। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि नंद घर जमीनी स्तर पर बच्चों और उनकी माताओं के लिए एक बेहतर कल का निर्माण करना जारी रखेगा।

नंद घर का सफर वर्ष 2015 में 8.5 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं के जीवन को बदलने के उद्देश्य से 13.7 लाख आंगनवाड़ियों के साथ शुरू हुआ। नंद घर वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह आंगनवाड़ियों का एक नेटवर्क है जहां बच्चों, महिलाओं और स्थानीय समुदायों के समावेशी विकास पर जोर दिया जाता है। नंद घर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से स्थापित किए गए हैं।

2,000 से अधिक केंद्रों के साथ नंद घर परियोजना अब 10 राज्यों – राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, असम, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में फैली हुई है। परियोजना का लक्ष्य को भी लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

नंद घर सौर पैनलों से लैस हैं ताकि सप्ताह भर 24 घंटे बिजली, वाटर प्यूरीफायर, स्वच्छ शौचालय और स्मार्ट टेलीविजन सेट की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। यह स्थानीय समुदायों के लिए एक मॉडल संसाधन केंद्र बन गए हैं। प्री-स्कूल शिक्षा 3-6 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रदान की जाती है। बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन और टेक-होम राशन प्रदान किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मोबाइल स्वास्थ्य वैन के माध्यम से प्रदान किया जाता है और महिलाओं को स्किलिंग, क्रेडिट लिंकेज और उद्यम विकास के माध्यम से सशक्त किया जाता है।

वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की सहायक कंपनी वेदांता लिमिटेड दुनिया की प्रमुख तेल एवं गैस और धातु कंपनियों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website