नितिन गडकरी ने बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे की प्रगति का लिया जायजा

नितिन गडकरी ने बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे की प्रगति का लिया जायजा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे की प्रगति का जायजा किया। हवाई निरीक्षण में गडकरी के साथ कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सी.सी. पाटिल और भाजपा सांसद बाचेगौड़ा मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर कहा, कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सी.सी. पाटिल और सांसद बी.एन. बाचेगौड़ा के साथ बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे की प्रगति का निरीक्षण किया। हम 16,730 करोड़ रुपये की लागत से 262 किलोमीटर लंबी 8-लेन की संरचना का निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने एक्सप्रेसवे को प्रगति का राजमार्ग के रूप में वर्णित किया।

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएचएआई) द्वारा विकसित 26 ग्रीन मोटर कॉरिडोर का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2022 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। यह एक्सप्रेसवे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर गुजरेगा।

गडकरी बुधवार रात बेंगलुरु पहुंचे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके सहयोगियों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website