पुलिस जांच में जुटी जिसका क्रिया कर्म हुआ वह महिला कौन थी
कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में लापरवाही का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी मृत पत्नी की जगह दूसरी डैड बॉडी का क्रिया कर्म कर दिया। क्रिया कर्म के बाद शख्स पत्नी की 13वीं करने की तैयारी में जुटा था तभी पता चला कि जिस बॉडी का क्रिया कर्म किया हैं वहां उसकी पत्नी की नहीं थी।
शख्स ने जिसका अंतिम संस्कार किया वह महिला प्रेग्नेंट नहीं थी। जबकि उसकी पत्नी जो मृत्यु से पहले घर से गायब हुई थी वह छ: माह की गर्भवती थी। पत्नी के गायब होने के बाद शख्स को एक लावारिस बॉडी मिली थी, उस बॉडी के कपड़े देखकर पत्नी के भाई ने बाडी ने शिनाख्त की थी यह मेरी बहन ही है। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करके बॉडी को पति को सौंप दिया गया था। पति ने उसका क्रिया कर्म कर दिया लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तब पता चला जिस महिला का क्रिया कर्म किया गया वह प्रेग्नेंट नहीं थी।
कानपुर निवासी विजय कुमार की पत्नी कोमल से उसकी शादी 12 मार्च 2024 को हुई थी। विजय बेकरी कर्मचारी है, दोनों को शादी ठीक चल रही थी, लेकिन अचानक 18 अक्टूबर को कोमल घर से लापता हो गई। कोमल के गायब होने पर विजय ने ससुराल वालों को सूचना दी। इसके बाद ससुराल वाले आए और काफी खोजबीन की गई। फिर 19 अक्टूबर को विजय ने पत्नी के लापता होने के लिए रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी।
इसके बाद 20 अक्टूबर को पांडव नहर में एक लावारिस महिला का शव मिला था। पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी थी, इसलिए पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिर 23 अक्टूबर को कोमल के भाई धीरज ने अपनी मौसी के साथ जाकर लावारिस महिला की बॉडी को देखा और कपड़े देखकर कह दिया यह मेरी बहन की बॉडी है। इसके बाद पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर पति विजय को सौंप दिया। विजय ने उसी दिन उस बॉडी का क्रिया कर्म कर दिया।
लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब पीएम रिपोर्ट सामने आई। इसके बाद पति विजय हैरान रह गया कि उसकी पत्नी की कोख में जो उसका बच्चा पल रहा था वह कहां गया। क्योंकि जो बॉडी मिली थी वह प्रेग्नेंट नहीं थी। इसके बाद साफ हो गया कि पीएम रिपोर्ट में महिला प्रेग्नेंट नहीं निकली, तब यह बॉडी उसकी पत्नी की नहीं थी। इसके बाद विजय ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम हाउस में बॉडी की पहचान आपके साले ने की थी। इस मामले में पुलिस का कहना है अगर यह बॉडी कोमल की नहीं थी, तब अब डीएनए के द्वारा इसकी पहचान कराई जाएगी की बॉडी किसकी थी। उनकी पत्नी कहां है उसकी भी खोजबीन की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि जिसका क्रिया कर्म हुआ वहां महिला कौन थी।