शिवराज बोले, ‘ग्रीन कवर बढ़ेगा तो दुनिया बचेगी, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं’

शिवराज बोले, ‘ग्रीन कवर बढ़ेगा तो दुनिया बचेगी, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं’

भोपाल, | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी धरती पर ग्रीन कवर (हरित आवरण) बढ़ेगा तो दुनिया बचेगी। इसके लिए आवश्यक है कि न केवल हम पेड़ों को बचाएं, बल्कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ भी लगाएं। हर व्यक्ति पेड़ लगाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट सिटी पार्क श्यामला हिल्स में बुधवार को शीशम का पौधा रोपा और श्रमदान भी किया। ज्ञात हो कि नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने हर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया था, उसी के तहत वे हर रोज पौधा रोप रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार के एक सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश का वन क्षेत्र बढ़ा है। प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।

शीशम बहुपयोगी वृक्ष है। इसकी लकड़ी, पत्तियां, जड़ें सभी काम में आती हैं। लकड़ियों से फर्नीचर बनता है। पत्तियां पशुओं के लिए प्रोटीनयुक्त चारा होती हैं। जड़ें भूमि को अधिक उपजाऊ बनाती हैं। पत्तियां व शाखाएं वर्षा-जल की बूंदों को धीरे-धीरे जमीन पर गिराकर भू-जल भंडार बढ़ाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website