ऋतिक रोशन ने मुंबई में खरीदा सपनों का महल, कीमत उड़ा देगी होश

ऋतिक रोशन ने मुंबई में खरीदा सपनों का महल, कीमत उड़ा देगी होश

मुंबई। एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। इसके पीछे की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं हैं, बल्कि उन्होंने मुंबई में दो नए आलीशान अपार्टमेंट खरीदें हैं। आप सोच रहे होंगे कि इसमें हैरान करने वाली क्या बात हो सकती है। लेकिन सबको जो चौका कर रही है वो हैं इन अपार्टमेंट्स की कीमत। जी हां, ऋतिक द्वारा खरीदे गए इन महलों की कीमत लगभग 100 करोड़ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके की एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वें फ्लोर पर अपार्टमेंट्स खरीदें हैं जिनकी कीमत 97.5 करोड़ है। ऋतिक का अपार्टमेंट 38 हजार स्क्वायर फीट पर बना हुआ है। ऋतिक ने एक फ्लैट के लिए 67.5 करोड़ दिए हैं जो 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। वहीं दूसरे फ्लैट के लिए एक्टर ने 30 करोड़ दिए हैं जो 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

बता दें ऋतिक हमेशा से ही सी-फेसिंग व्यू अपार्टमेंट चाहते थे। इसी जरूरत की वजह से वे लंबे समय से कोई अपार्टमेंट नहीं खरीद पा रहे थे। लेकिन अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है। फिलहाल ऋतिक जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। इसके लिए वो हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया चुकाते हैं।

वर्कफ्रंट पर, ऋतिक को आखिरी बार फिल्म वॉर में देखा गया था। इस फिल्म में ऋतिक टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website