Snacks Special: हैल्दी रहने के लिए 3 तरह से बनाकर खाएं मखाना

Snacks Special: हैल्दी रहने के लिए 3 तरह से बनाकर खाएं मखाना

मखानों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे खासतौर पर व्रत के दौरान खाया जाता है। फाइबर अधिक होने से यह पेट को लंबे समय तक भरा व स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से वजन कंट्रोल में रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में इसे आप स्नैक्स को तौर पर अलग-अलग तरीकों से बना कर खा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको 3 तरीके की मखाना रेसिपी बताते हैं..

1. रोस्टेड मखाना

शाम को भूख लगने पर आप स्नैक्स के तौर पर रोस्टेड मखाना खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी…

सामग्री:

बटर-1 बड़ा चम्मच
मखाना- 200 ग्राम
चाट मसाला- आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पैन में बटर पिघलाएं।
2. फिर इसमें मखाने डालकर लगातार चलाते हुए भूनें।
3. मखानों के भूनने पर इसे बाउल में निकाल कर ऊपर से चाट मसाला छिड़के।
4. लीजिए आपके रोस्टेड मखाना बन कर तैयार है।

2. मखाना चाट

आप इसमें आलू और मसाले डालकर चाट बना कर भी खा सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ लंबे समय तक आपका पेट भी भरा रखेगी। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…

सामग्री:

मखाना- 200 ग्राम
अनारदाना- 1/4 कप
उबले आलू- 1 कटोरी (कटे हुए)
काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर
चाट मसाला- चुटकीभर
नींबू का रस- 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले पैन में मखाने भूनें।
2. अब बाउल में मखाने और बाकी की सामग्री डालकर मिलाएं।
3. लीजिए आपकी मखाना चाट बनकर तैयार है।

3. कैरेमलाइज्ड मखाना

अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन है तो कैरेमलाइज्ड मखाना खाना बेस्ट रहेगा। इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने पर यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…

सामग्री:

बटर-1 बड़ा चम्मच
गुड़- 2 बड़े चम्मच
मखाना- 200 ग्राम
पानी- आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले पैन गर्म करके बटर पिघलाएं।
2. फिर इसमें मखानों को भूनकर बाउल में निकाल लें।
3. उसी पैन में पानी गर्म करके गुड़ पिघलाएं।
4. गुड़ पिघलने पर इसमें भूनें हुए मखाने डालकर मिलाएं।
5. लीजिए आपके कैरेमलाइज्ड मखाना बनकर तैयार है।

English Website