सीएम शिवराज ने दिखाई सख्ती, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमाओं को सील करने का फैसला

सीएम शिवराज ने दिखाई सख्ती, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमाओं को सील करने का फैसला

भोपाल। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा। 

महाराष्ट्र से सटे जिलों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब मालवाहक, आवश्यक सेवा और आपातकालीन आवाजाही को ही अनुमति दी गई है। शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य में सभी लोगों का मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खुद को प्रेरित करने के अलावा दूसरों को सीख देनी भी जरूरी है। साथ ही लोगों के साथ सख्ती करनी भी जरूरी है। राज्य में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो वो लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं। रविवार से कोई भी जिला लॉकडाउन लगा सकता है। 

इसके अलावा मास्क ना लगाने वालों पर जुर्माना लगेगा और कुछ समय के लिए उन्हें ओपन जेल में भी रखा जा सकता है। निजी अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आयुष्मान कार्डधारक का इलाज मुफ्त करने के लिए कहा गया है। 

वहीं जिन जिलों में लॉकडाउन लगा हुआ है, वहां टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। हालांकि सार्वजनिक आयोजन और मेलों की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौर में दस हजार बिस्तरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं निजी अस्पतालों से ज्यादा फीस ना वसूलने की बात कही गई है।

English Website