बिहार विधानसभा चुनावः 1 बजे तक 33.11 प्रतिशत वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनावः 1 बजे तक 33.11 प्रतिशत वोटिंग

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर, सासाराम, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं 11 बजे तक लखीसराय में सबसे अधिक 26.76 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

लोकसभा चुनाव: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 35 प्रतिशत वोटिंग » BeforePrint News  | Hyperlocal News Hindi

लाइव अपडेट्स

  • आचार संहिता उल्लंघन मामले में BJP नेता प्रेम कुमार पर FIR का आदेश
  • नवादाः हार्ट अटैक से पोलिंग एजेंट की मौत
  • जमुई से BJP उम्मीदवार और शूटर श्रेयसी सिंह ने जिले के नया गांव में एक मतदान केंद्र पर डाला वोट
  • सासाराम में मतदान के दौरान मतदाता की मौत
  • जहानाबाद के मतदान केंद्र संख्या नंबर-170 पर EVM में गड़बड़ी
  • लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट डाला
  • बांका के अमरपुर में बूथ संख्या-129 और 132 पर EVM खराब
  • कैमूर के भभुआ में बूथ संख्या नंबर 142 पर EVM खराब
  • लखीसराय में मतदान केंद्र संख्या 168 पर EVM मशीन में खराबी
  • मतदान करने पहुंचे कंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

पहले चरण की 71 विधानसभा सीटें इस प्रकार हैंः-
पहले चरण की विधानसभा सीटें, जिनमें मखदूमपुर (एससी), गोह, ओबरा, नबी नगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोध गया (एससी), गया टाउन, टीकरी, बेलागंज, अतरी, कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय, शेखपुरा, बारबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी), जेहानाबाद, घोसी, वजीरगंज, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बराहरा, आरा, अगियांव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, दुमरांव, रायपुर (एससी), मोहनिया (एससी), भाबुआ, चैनपुर, चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, देहरी, कराकट, अरवल, कुर्था,राजौली (एससी), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वरसालीगंज, सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा, चकाई सीटें शामिल हैं। वहीं 1 बजे तक 33.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

पहले चरण में 31380 मतदान केंद्र पर 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 114 महिला और 952 पुरुष प्रत्याशी सहित कुल 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतदाताओं में 21406096 पुरुष, 10129101 महिला और 599 थर्ड जेंडर शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक 230 प्रत्याशी गया नगर विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं, वहीं कटोरिया (सुरक्षित) सीट पर सबसे कम 162 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

पहले चरण की जिन 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां 2015 के चुनाव में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने मिलकर एनडीए का सफाया कर दिया था। पहले चरण की 71 सीटों में से 25 पर राजद का कब्जा है, जबकि 21 सीटें जदयू के पास हैं। भाजपा को यहां 14 सीटें मिली थीं और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अतिरिक्त जीतनराम मांझी की हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) को एक, सीपीआई को एक और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली थी।

बता दें कि पहले चरण की हॉट सीटों में जदयू, भाजपा और राजद के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी खुद इमामगंज से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। मांझी यहां से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। मांझी के खिलाफ राजद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ताल ठोक रहे हैं।

गया से भाजपा के कैंडिडेट प्रेम कुमार की भी किस्मत दांव पर लगी है। प्रेम कुमार लगातार 6 चुनाव जीत चुके हैं और नीतीश सरकार में लगातार मंत्री भी रहे हैं। प्रेम कुमार की साख एक बार फिर से दांव पर लगी है। मोकामा बिहार का चर्चित विधानसभा क्षेत्र रहा है। यहां से बाहुबली अनंत सिंह लगातार चुनाव जीतते आए हैं। उनके भाई भी यहां से विधायक रह चुके हैं। इस बार बदले सियासी समीकरण के तहत अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website