पति जैद के साथ चिल करती नजर आईं गौहर खान, रेड लुक से किया फैंस को अट्रैक्ट

पति जैद के साथ चिल करती नजर आईं गौहर खान, रेड लुक से किया फैंस को अट्रैक्ट

मुंबई। एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया अपनी रोमांटिक और मस्तीभरे अंदाज की तस्वीरें शेयर करता रहता है, जिनपर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। अब हाल ही में जैद ने पत्नी संग कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गौहर रेड आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं। ओपन हेयर्स पर व्हाइट हेयरबैंड और रेड लिपस्टिक उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। वहीं डॉटेड शर्ट के साथ व्हाइट पैंटकोट में डैशिंग लग रहे हैं। बैलून से डैकोरेटड जगह पर कपल मस्ती भरे पोज दे रहा है। उनका यही अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Bollywood Tadka


इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैद ने कैप्शन में लिखा, ‘GaZa को आगे क्या करना चाहिए? क्या हमें एक साथ बॉलीवुड में देखना चाहते हैं? या हम दोनों को डांस रील में देखना चाहते हैं? जल्दी बताओ कमेंट्स में।’

Bollywood Tadka


जैद के इस कैप्शन से जाहिर है कि कपल जल्ह दी बॉलीवुड के किसी नए प्रोजैक्ट में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Bollywood Tadka


बता दें कपल ने साल 2020 में 25 दिसंबर को शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। हालांकि इसमें ज्यादा लोगों को इन्वाइट नहीं किया गया था। गौहर खान अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website