जूही ने शेयर किया फेस मास्क बनाने का तरीका, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो

जूही ने शेयर किया फेस मास्क बनाने का तरीका, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो

करवा चौथ के दिन हर महिला चाहती है कि वह सुंदर दिखे इसके लिए वह अपने चेहरे पर बहुत सारे प्रोडक्टस का इस्तेमाल भी करती है। लेकिन कईं बार वही प्रोडक्ट से चेहरे पर रिएक्शन हो जाता है। खासकर जिन लड़कियों की आयली स्किन हो क्योंकि वह अपने फेस पर कुछ भी लगा लें तो उन्हें चेहरे पर पिंप्लस हो जाते हैं। इसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए जूही परमार ने 2 ऐसे होममेड पैक बताए हैं जिससे आपकी स्किन तो ग्लो करेगी ही साथ ही में आपको पार्लर भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
तो चलिए आपको बताते हैं जूही परमार के वो 2 जादुई फेसपैक जिससे आपकी स्किन इंस्टेंट ग्लो करने लगेगी।

पहला फेस मास्क
जूही ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में जूही ने 2 फेस मास्क बताए हैं। इनमें से पहले फेस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए।

  1. टमाटर- 1/2
  2. बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  3. एलोवेरा जैल- 1 बड़ा चम्मच

अब आपको बताते हैं फेस मास्क बनाने का तरीका

  1. टमाटर को अच्छे तरीके से कद्दूकस कर लें।
  2. इसके बाद इसमें बेसन डाल दें
  3. इन दोनों चीजों में एलोवेरा डाल दें।
  4. अब इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
  5. इसे अच्छे से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और स्क्रब की तरह इसे पूरे चेहरे पर रगड़ें।
  6. 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  7. इसके बाद अपना मुंह पानी से धो लें।

दूसरा फेस मास्क
अब हम आपको बताते हैं जूहि द्वारा बताया गया दूसरा फेस मास्क। इसके लिए आपको चाहिए

  1. थोड़ी सी हल्दी
  2. एक बड़ा चम्मच हल्दी लें
  3. बेकिंग सोडा आधा चम्मच
  4. पानी लें ध्यान रखें पानी ज्यादा न हो।

ऐसे बनाएं फेस मास्क

  1. इन सभी को एक साथ मिक्स कर लें।
  2. फिर इसे अच्छे से अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  3. कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर अपना मुंह धो लें

क्या हैं इस मास्क के फायदे
अब आपको बताते हैं कि इस मास्क को लगाने से आपको कौन कौन से फायदे होते हैं।

  1. आयली स्किन के लिए बेस्ट
  2. फेस करेगा ग्लो
  3. पिंप्लस होगें कम
  4. फेशियल का करे काम
  5. धाग धब्बे करे दूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website