शीतलहर की चपेट में उत्तर बिहार, 7 साल का टूटा रिकॉर्ड

शीतलहर की चपेट में उत्तर बिहार, 7 साल का टूटा रिकॉर्ड

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार बीते छह दिनों से शीतलहर की चपेट में है। सर्द पछिया हवा से लगातार गिर रहा पारा हर दिन नया रिकार्ड बना रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर बिहार भी पड़ा है। सर्दी के सितम से लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अभी दो-तीन दिनों तक उत्तर बिहार को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम के बिगड़े तेवर के कारण उत्तर बिहार में 16 जनवरी को सात वर्षों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले वर्ष 2014 में 16 जनवरी को अधिकतम तापमान अधिकतम 14.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वर्ष 2021 में शनिवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग ने ने अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया है।

24 घंटे में 3.2 डिग्री नीचे चढ़ा पारा
मौसम विभाग ने बीते 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री इजाफा हुआ है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website