राहुल गांधी ने मछुआरों को बताया ‘समुद्र के किसान’, कृषि कानूनों का किया विरोध

राहुल गांधी ने मछुआरों को बताया ‘समुद्र के किसान’, कृषि कानूनों का किया विरोध

पुडुचेरी। राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी पहुंचे और यहां उन्होंने मछुआरों से मुलाकात की। मछुआरों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों का जिक्र किया और कहा कि मैं मछुआरों को समुद्र का किसान मानता हूं। 
इसके अलावा राहुल गांधी ने मछुआरों के लिए अलग केंद्रीय मंत्रालय की जरूरत पर जोर दिया। राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ संवाद में कहा कि सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कानून पास किए हैं, किसान इस देश की रीढ़ हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप लोगों को हैरानी हो रही होगी कि मछुआरों की सभा में किसानों की बात क्यों कर रहा हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं, अगर जमीन पर खेती करने वाले किसानों का दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो समुद्र के किसानों का क्यों नहीं हो सकता। इसके अलावा राहुल गांधी ने मछुआरों के लिए बीमा, पैन वगैरह जैसी सुविधाएं देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website