राजद ने जेल में बंद विधायक के करीबी को प्रवक्ता नियुक्त किया

राजद ने जेल में बंद विधायक के करीबी को प्रवक्ता नियुक्त किया

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने श्रवण कुमार उर्फ बंटू सिंह को अपने प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है, जिन्हें बाहुबली विधायक अनंत सिंह का करीबी माना है। सूत्रों ने कहा कि बंटू को शनिवार शाम प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया, जिसके बाद उन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से आधिकारिक प्रवक्ता का प्रमाण पत्र मिला।

बंटू सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह के प्रतिनिधि हैं। अनंत सिंह अवैध हथियार रखने और गोला-बारूद के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

अनंत सिंह की अनुपस्थिति में, बंटू मोकामा में जन कल्याणकारी कार्य कर कर रहे हैं। उन्हें अनंत सिंह का बचाव करने और एक ही समय में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का मुकाबला करने के लिए तेजतर्रार अंदाज में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए भी जाना जाता है।

वह उस समय मौजूद थे जब पटना पुलिस ने पिछले साल अनंत सिंह के सरकारी आवास पर छापा मारा था और गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website