कोरोना: बीते दिन 41,683 केस आए, 38,793 ठीक हुए और 510 मौतें

कोरोना: बीते दिन 41,683 केस आए, 38,793 ठीक हुए और 510 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। बुधवार को यहां 41,683 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 38,793 लोगों ने महामारी को मात दी और 510 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 2374 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

देश के लिए फिलहाल केरल चिंता का सबब बना हुआ है। यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दिन यहां 17,481 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह पिछले डेढ़ महीने में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 3 जून को 18,853 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां बुधवार को 17,481 लोग संक्रमित पाए गए। 14,131 लोग ठीक हुए और 106 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,618 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 8,159 लोग संक्रमित पाए गए। 7,839 लोग ठीक हुए और 165 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.30 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,745 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 61 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,039 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 566 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 52 लोग संक्रमित पाए गए। 107 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,739 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,036 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में बुधवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 50 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 411 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां बुधवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 55 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,951 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 358 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां बुधवार को 15 नए मामले सामने आए और 20 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website