कमल नाथ ने किया चंबल के पानी का अपमान : बी.डी शर्मा

कमल नाथ ने किया चंबल के पानी का अपमान : बी.डी शर्मा

मुरैना, | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष कमल नाथ पर चंबल के पानी के अपमान का आरोप लगाया है। मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र के चिन्नौनी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में रविवार को आयोजित सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने आरोप लगाया कि, बीते रोज चंबल क्षेत्र में जनसभा करने आए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ को पानी पीने की इच्छा हुई तो कोई कार्यकर्ता पानी लेकर आया। लेकिन कमल नाथ ने वह पानी लेने से इनकार कर दिया। तो फिर मल्टीनेशनल कंपनी का कोक मंगाया और कोक को पिया। उन्होंने चंबल का पानी नहीं किया।

शर्मा ने आगे कहा कि, कमल नाथ ने चंबल के पानी का अपमान किया है, इसका जवाब भाजपा के कार्यकर्ता और इस चंबल क्षेत्र की जनता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website