अयोध्या से चित्रकूट तक 210 किमी लंबा बनेगा मार्ग, भगवान राम की जीवन कथा को ये रास्ता दिखाएगा

अयोध्या से चित्रकूट तक 210 किमी लंबा बनेगा मार्ग, भगवान राम की जीवन कथा को ये रास्ता दिखाएगा

लखनऊ। अयोध्या में जहां एक तरफ भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ राम वनगमन मार्ग के बनने का रस्ता साफ हो गया है। दरअसल, जिन रास्तों से होकर प्रभु श्री राम बनवास गए थे, उन रास्तों का विकास करने के लिए वनगमन मार्ग का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग इस मसौदे पर लंबे समय से काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि कल यानी एक जुलाई को इसको लेकर विभाग अपने मंत्री को प्रजेंटेशन भी देगा। अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले इस मार्ग को ही वनगमन मार्ग कहा जाएगा।

3 चरणों में पूरा होगा वनगमन मार्ग का निर्माण कार्य
अयोध्या से चित्रकूट तक के वनगमन मार्ग का निर्माण 3 चरणों में किया जाएगा। मार्ग निर्माण के साथ ही उन इलाकों का विकास को भी इससे जोड़ा जाएगा। इससे इन इलाकों का आध्यात्मिक और सांसकृतिक विकास के साथ ही आर्थिक लिहाज से भी तस्वीर बदलेगी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस बारे में मंगलवार को इसकी जानकारी दी। केशव मौर्य ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा इस डेवलपमेंट का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण, एलाइनमेंट और अन्य प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। यह वनगमन मार्ग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन दर्शन से जुड़ा हुआ है। इन रास्तों पर निर्माण कार्य करके इन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

अयोध्या से चित्रकूट तक बदलेगी सूरत
वनगमन मार्ग अयोध्या से शुरू होकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रृंगवेरपुर धाम, मंझनपुर, राजापुर होते हुए चित्रकूट तक जाएगा। कुल 210 किलोमीटर का सफर तय करते हुए चित्रकूट धाम को राम नगरी से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह सभी धार्मिक आस्था और संस्कृति के बड़े केंद्र के रूप में बनकर उभर रहे हैं, राम मंदिर निर्माण के बाद इनका महत्व भी काफी बढ़ जाएगा।

दरअसल इन सभी जगहों को सड़क मार्ग से जोड़ने की यह योजना भविष्य की अन्य संभावनाओं के लिए रास्ते खोल देंगी। आने वाले सभी भक्तों को राम मंदिर के साथ-साथ वनगमन के पूरे पथ को भी देखने और समझने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website